November 15, 2026

Faridabad police

मां ने तीन बच्चों के साथ निगली चूहे मारने की दवा, पति पर प्रताड़ना का आरोप

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा निगल ली। चारों की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी बेटी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद […]

फरीदाबाद के भाखरी में फिर भड़के ग्रामीण, कूड़े के डंपर रोके; भारी पुलिस बल तैनात

Faridabad/Alive News: गांव भाखरी में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन रविवार को फिर तेज हो गया। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण धरनास्थल पर पहुंचे और कूड़ा लेकर केंद्र की ओर जा रहे डंपरों को रोक दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे […]

फरीदाबाद: 776 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की कार्रवाई

​Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 टीम ने 22 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 776 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56 फरीदाबाद निवासी प्रेम राज बैरवा के रूप में हुई है। ​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर घेराबंदी कर […]

फरीदाबाद: महिला का फोन हैक कर 1,26,701 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

​Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 की रहने वाली एक महिला का फोन हैक करके 1,26,701 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखचेन के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला है। ​पुलिस प्रवक्ता […]

फरीदाबाद में शहीद पुलिसकर्मियों योगराज मेहता और सतबीर को दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News: पुलिस शहीदी दिवस पखवाड़े के तहत फरीदाबाद में शहीद पुलिसकर्मियों एएसआई योगराज मेहता और सिपाही सतबीर को श्रद्धांजलि दी गई। 22 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, शहीदों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। एनआईटी-5 स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में एएसआई […]

सूरजकुंड दिवाली मेले में 650 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली उत्सव मेले की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मेले में 650 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस उपायुक्त (एनआईटी) उत्तम को सुरक्षा व्यवस्था की नोडल अधिकारी बनाया गया है। मेले में बड़ी संख्या में […]

फरीदाबाद के सीकरी गांव में पुलिस द्वारा बरामद 350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे

घर की छत से 350 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सीकरी गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने पटाखे रखने के आरोप में गांव निवासी मदन को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पटाखे घर की छत पर बने […]

कंपनी से कॉपर चोरी करने के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार, 45.720 किलो कॉपर बरामद

Faridabad/Alive News: सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी से कॉपर के पुर्जे चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45.720 किलोग्राम कॉपर बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-58 की कृष्णा कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के […]

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह मामला थाना सारन क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर निवासी गोविंद ने थाना सारन में […]

गांजा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, 691 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव और सेक्टर-48 की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों के कब्जे से कुल 691 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान प्रेम कॉलोनी निवासी राहुल और सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट निवासी विवेक […]