November 18, 2026

सट्टा खाई करते एक व्यक्ति को पकड़ा, 10,500 रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सट्टा लगाने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 17 नवंबर को डबुआ मंडी रोड स्थित लेजर वैली पार्क के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10,500 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि पार्क के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान सचिन भाटिया निवासी एनआईटी-2, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।