October 17, 2026

मॉडर्न स्कूल में मनाया सेवा संकल्प उत्सव, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News: सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न  स्कूल  में शनिवार को सेवा संकल्प उत्सव: विकसित भारत 2047 मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के चेयरमैन सुशील जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राजेश नागर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं। इस दौरान कविता पाठ, स्लोगन, निबंध, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने  स्कूल में बिताए पुराने दिनों को याद किया। सुशील जैन ने कहा कि स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास करना है।