Faridabad/Alive News: जेईई मेन सेशन-1 और 2 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए मानव सेवा समिति की ओर से निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। मानव सुपर 21 के तहत संचालित इस कोचिंग में चयन के लिए 17 अक्टूबर को सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में दोपहर 2 बजे परीक्षा आयोजित होगी। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्टूबर तक मानव भवन में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 9810499060 पर संपर्क कर सकते हैं।
जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए 17 अक्टूबर को होगी चयन परीक्षा

