October 11, 2026

सरकारी स्कूलों में सर्दियों की समय सारिणी जारी, 15 अक्टूबर से दूसरी पाली में बदलाव

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: सर्दियों के मौसम को देखते हुए जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के समय में बदलाव किया जा रहा है। दोहरी पाली में चलने वाले स्कूलों की दूसरी पाली 15 अक्टूबर से दोपहर 12:40 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं, पहली पाली सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी।

शिक्षा विभाग की समय सारिणी के अनुसार, एकल पाली में चलने वाले सरकारी स्कूलों में नया समय 15 नवंबर से लागू होगा। इन स्कूलों में सुबह 9:30 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी।

समय में बदलाव के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने की योजना नई समय सारिणी के अनुसार बनानी होगी। विभाग का उद्देश्य सर्दियों के मौसम के अनुकूल स्कूलों का संचालन करना है।