June 26, 2026

बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Faridabad/Alive News: बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को देर रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दिन के समय तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।

देर रात मौसम ने करवट ली और बारिश होने से वातावरण ठंडा हो गया। शुक्रवार सुबह ठंडी हवाओं और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में गिरावट दर्ज करते हुए यह 35 डिग्री से घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से हल्की गर्माहट महसूस हुई, लेकिन कुल मिलाकर मौसम राहत भरा बना रहा।