Faridabad/Alive News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और अचानक हो रही बारिश के कारण शहर में बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।
बीके अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 25 से अधिक मरीज सांस संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, खांसी और थकान जैसी परेशानियां अधिक हो रही हैं। वहीं बच्चों और बुजुर्गों में वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि लोग तेज धूप और बारिश से बचाव करें, बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और ठंडे-गर्म के अचानक संपर्क से बचें।

