May 21, 2024

नेहरू काॅलेज में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

Faridabad/Alive News : पं0 जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस अत्यंत हर्श एवं उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, पुस्तक प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी और जीवन को समृद्ध और संवेदनशील बनाने में पुस्तकों और पठन-पाठन पर चर्चा मुख्य आकर्षण थे।

प्राचार्या डाॅ0 सुनिधि इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में सुशोभित थी। साथ ही डाॅ0 रितिका, डाॅ0 अर्चना तथा डाॅ0 सुशील वर्मा विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित थे। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के प्रणेता डा0 एस0 आर0 रंगानाथन की वर्शगांठ के अवसर पर मनाने की पुण्य प्रथा इस वर्श से आरम्भ की गई है।

इस अवसर पर मुख्य अथिति डाॅ0 सुनिधि, विषिश्ट अथितियों तथा महाविद्यालय परिवार ने पौधा रोपण किया। पुस्तक प्रदर्शनी में 200 से अधिक नई पुस्तके प्रर्दषित की गई, इनमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा लिखी गई पुस्तकें भी शामिल थी। लगभग 50 पोस्टरों द्वारा पुस्तकों, पुस्तकालयों तथा पुस्तकों की दुनिया के आकर्षण तथा महत्व के प्रेरक योगदान पर उक्तियां, विचार तथा उद्धरण कलात्मक रूप से प्रदर्षित किए गए जिन्हें दर्शको ने भरपूर सराहा।

मुख्य अथिति डाॅ0 सुनिधि ने स्वरचित कविता के साथ कार्यक्रम में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए। साथ ही डाॅ0 नीर कंवल, डाॅ0 अमृता श्री, डाॅ0 दुर्गेष तथा पूनम ने भी अपनी पसंदीदा कविताएं सांझा की।

महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ0 महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा भेजे बधाई सन्देश में समस्त महाविद्यालय परिवार को पुस्तकों के संसार का अभिन्न अंग बन कर स्वयं और अपने साथियों के लिए परस्पर प्रगतिशील वातावरण बनाने पर बल दिया।

सभी दर्शकों द्वारा समस्त पुस्तकालय विभाग की भरपूर प्रसंसा की गई। वीना, डाॅ0 उशा अरोडा, अनुज कालिया, हरि राम तथा रविन्द्र ने दर्षकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में अरूण लेखा ने समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से अथितियों का धन्यवाद किया। कर्यक्रम के सफल आयोजन में तरूण अरोडा, डाॅ0 सविता डूडेजा, डाॅ0 प्रोमिला काजल, डाॅ0 विजया श्रीधर, डाॅ0 राजेन्द्र, डाॅ0 भूपेन्द्र मल्होत्रा, डाॅ0 शालिनी मल्होत्रा, डाॅ0 शालिनी शर्मा, डाॅ0 शशि तथा डाॅ0 विशाल सिंह ने विशेष योगदान दिया है।