May 9, 2024

स्किन के लिए बेहद लाभदायक है सरसों का बीज, मिलते हैं कई फायदे

Lifestyle/Alive News: सरसों के बीज का इस्तेमाल सब्जी में एक ख़ास मसाले के तौर पर किया जाता है। जिससे कि सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि सरसों का यह बीज खाने के स्वाद के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। बता दें कि ये हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

सरसों के दानों में आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके अलवा सरसों के दाने के कई और फायदे हैं। तो आइये जानते हैं इस खबर को थोड़ा विस्तार से।

पाचन तंत्र के लिए यह बीज है रामबाण इलाज़
सरसों के दाने पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को अपच की समस्या है, उनके लिए सरसों के बीज रामबाण इलाज है। दरअसल ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद
सरसों के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इनमें सेलेनियम नामक खनिज होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाखूनों और दांतों को भी स्वस्थ रखते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
आमतौर पर हर भारतीय किचन में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

सिरदर्द से राहत दिलाता है
सरसों के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं , जो शरीर के दर्द और तनाव से राहत दिलाते हैं। अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं, तो ऐसे में सरसों के बीज काफी गुणकारी साबित हो सकते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम
बदलते मौसम में त्वचा की समस्या आम है। ऐसे में आप अपनी स्किन केयर रूटीन में सरसों के दाने शामिल कर सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं, साथ ही मुंहासे को भी कंट्रोल करते हैं। इन बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकते हैं।

नोट : अलाइव न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है, विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित कर आप तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करे। हमारी इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।