April 20, 2024

नगर निगम ने 63 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : नगर निगम ने मंगलवार को प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले 63 इकाईयों को सील कर दिया। जिन पर करीब 1.05 करोड़ रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम ने एनआईटी जोन-1 में चल रही 23 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 56.50 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वहीं एनआईटी जोन-2 में चल रही 8 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 13.28 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन-3 में चल रही 12 इकाईयों को सील किया हैं। जिन पर करीब 10.66 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। जिनमें से 2 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

बल्लभगढ जोन-2 में चल रही 5 इकाईयों को सील किया है। जिन पर करीब 6.21 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में चल रही 12 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 16.79 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। वहीं जोन-2 में चल रही 3 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 2.39 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। जिनमें से एक इकाई ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया सम्पत्ति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।