October 27, 2026

स्कूलों की मनमानी को लेकर शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Palwal/Alive News: भारतीय किसान यूनियन पलवल के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल चौहान की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पलवल जिले में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक एनसीआरटी की किताबों न पढ़ाकर प्राईवेट किताबों को पढ़ाया जा रहा है।

ये किताबे एनसीआरटी से तीन गुणा ज्यादा मंहगी है जिसमें स्कूल वाले अपनी मनमानी कर लूट मचा रहे हैं। इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया कि पलवल में ऐसे स्कूलों की भरमार है जिनकी मान्यता आठवीं तक है और वे 12 वीं तक की कक्षाएं लगा रहे हैं जो कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग को ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसना चाहिए व संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष राहुल तंवर पृथला, राजेश भारद्वाज, अनूप बैंसला, सुरेंद्र कुमार व रविंद्र पाहिल आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।