June 17, 2026

भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी को मिला कॉर्पोरेट सहयोग

Noida/Alive News: भारतीय खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए एनोंडिटा मेडिकेयर लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी शानिश मणि मिश्रा को सहयोग प्रदान किया है। शानिश इन दिनों दक्षिण कोरिया में 15 से 22 जून तक आयोजित एनएच नोंगह्यूप बैंक इंचियोन कोरिया कप इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुपम घोष ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता दिखाने के लिए उचित समर्थन मिलना जरूरी है। उन्होंने शानिश की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। कंपनी ने कहा कि वह खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए