October 17, 2026

ऑनलाइन ट्रांसफर में दस्तावेज अधूरे रहे तो अटक सकती है प्रक्रिया, 31 अक्टूबर तक मौका

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव-2026 में शामिल होने के लिए अपने दस्तावेज और सेवा संबंधी विवरण समय रहते दुरुस्त करने होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा ने कर्मचारियों का डाटा और जरूरी दस्तावेज 31 अक्टूबर तक अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समयसीमा में जानकारी अपडेट नहीं होने पर ट्रांसफर प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है।

14 अक्टूबर को पंचकूला से जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीन कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों का डाटा अपडेट करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में क्षेत्रीय कैडर से संबंधित विवरण और सहायक दस्तावेजों को अपडेट करने पर भी जोर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। उन्हें निर्धारित समयसीमा में कर्मचारियों का डाटा और दस्तावेज अपडेट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से प्रक्रिया जल्द पूरी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।