Faridabad/Alive News: गांव जखोपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसकी भाभी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आबिद खान और जावेद निवासी गांव जखोपुर के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, फारूक ने शिकायत में बताया कि 3 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे वह ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा तो उसकी भाभी असमीना के साथ कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और फरसे से हमला कर दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही परिवार के हैं तथा उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मारपीट हुई। पुलिस के मुताबिक, जावेद ने डंडे से और आबिद ने ट्रैक्टर से लोहे की पत्ती निकालकर हमला किया था। मामले में अन्य लोग भी शामिल थे।

