Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के उपमंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ में 19 जून 2026 को सुबह 10 बजे से जॉब फेयर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रोजगार विभाग के अनुसार, मेले में 5 से 8 निजी क्षेत्र की कंपनियां और विभिन्न निशुल्क कौशल प्रशिक्षण संस्थान भाग लेंगे। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को करियर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, पीएम इंटर्नशिप योजना (PMIS) तथा सक्षम युवा योजना सहित रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा (Resume) की 4-5 प्रतियां साथ लेकर आएं, ताकि वे विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन कर सकें।

