November 23, 2026

10 दिन की मेहनत से हरियाणवी डांस में बनाई पहचान

Faridabad/Alive News: हरियाणवी डांस का पहले कोई अनुभव नहीं था, लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों ने महज 10 दिनों तक अभ्यास किया। कम समय में की गई इस मेहनत का नतीजा रहा कि टीम ने मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहली बार हरियाणवी ग्रुप डांस में हिस्सा लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय कन्या कॉलेज नचौली ने पहला और एसडी कॉलेज पलवल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नेहरू कॉलेज की प्रतिभागी प्रिया ने बताया कि इससे पहले उन्होंने हरियाणवी डांस नहीं किया था। प्रतियोगिता को देखते हुए टीम ने पिछले 10 दिनों में खूब मेहनत की। इसी अभ्यास की वजह से वे अच्छा प्रदर्शन कर पाए। वहीं, गुंजन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय के अभ्यास में टीम इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी। दूसरा स्थान हासिल करने की खुशी है।

21 से 23 नवंबर तक राजकीय कन्या कॉलेज नचौली में आयोजित फरीदाबाद-पलवल जोनल यूथ फेस्टिवल में पांच मंचों पर 45 प्रतियोगिताएं हुईं। केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती, जबकि नेहरू कॉलेज रनर-अप रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली टीमें 27 से 29 नवंबर तक एमडीयू में होने वाले इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी।