July 29, 2026

फरीदाबाद में सट्टा खाई करते युवक गिरफ्तार, 2,220 नकद बरामद

फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई के आरोप में गिरफ्तार युवक।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा भूपानी की टीम ने आरोपी के कब्जे से 2,220 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को अपराध शाखा भूपानी को गुप्त सूचना मिली थी कि पुस्ता रोड स्थित बजरंग चौक के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विकाश निवासी प्रिंस कॉलोनी, जैतपुर (दिल्ली) को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2,220 नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।