Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच DLF टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 360 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 7 सितंबर को क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-56 स्थित आसियाना फ्लैट्स क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध नशीला पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 360 ग्राम गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ बासु निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा दिल्ली के सदर बाजार से करीब 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ किस उद्देश्य से लेकर आया था।

