October 20, 2026

राजकीय स्कूलों को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी किया बजट

Chandigarh/Alive News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के लिए बजट जारी किया है। यह बजट गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को भेजा है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सिर्फ 500 रूपये दिए गए हैं और दिलचस्प बात तो यह है कि शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह 500 रूपये खर्च करने का हिसाब भी स्कूलों से माना गया है।

शिक्षा परियोजना परिषद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 500 रूपये सरकारी नियमों के अनुसार खर्च करने हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह प्रति स्कूल 500 रूपये राशि शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से करीब 10 साल से भेजी जा रही है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने इस राशि को शिक्षा विभाग से करीब 10,000 रूपये करने की मांग की है।