April 28, 2024

सावन मास में गलती से भी न करें ये काम, भगवान शिव हो सकते हैं रुष्ट

New Delhi/Alive News: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवा महीना श्रावण मास का होता है। इसे सावन माह भी कहते हैं। यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे माह में भगवान शिव के साथ मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। सावन के दौरान भगवान शिव का अभिषेक, रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है।

इस साल सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहे हैं जो 14 अगस्त 2022 तक होंगे। इसके साथ ही इस बार 4 सावन सोमवार पड़ रहे हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय कई नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे ही जानिए कि सावन के पूरे माह के दौरान कौन से कार्य करने से बचना चाहिए, जिससे भगवान शिव की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहे।

सावन माह में बिल्कुल न करें ये काम
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करते समय हल्दी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें । क्योंकि हल्दी का संबंध स्त्रियों से है। श्रावण मास में शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। सावन के माह में भगवान शिव को केतकी का भी फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। सावन माह में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को दूध से अभिषेक करते हैं। इसलिए नहीं खाना चाहिए। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो सावन के माह में खेतों में कीट पतंगे होते हैं जिसका सेवन गाय, भैंस घास के साथ कर लेते है। ऐसे में यह हानिकारक बैक्टीरिया दूध के साथ व्यक्ति के शरीर में चले जाते हैं। सावन के मौसम में मांस- मदिरा से दूरी बना लेना चाहिए। इस पूरे मास व्यक्ति को सात्विक जीवन जीना चाहिए।

सावन मास में पेड़ों को काटने से बचना चाहिए। इस माह घर के सदस्यों की संख्या के बराबर पेड़ लगाना चाहिए। इससे तरक्की के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सावन मास में बैंगन के अलावा साग का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सावन का माह भगवान शिव का होता है। इसलिए इनकी पूरी श्रद्धा के साथ आराधना करना चाहिए।

सावन के माह में बिस्तर में नहीं लेटना चाहिए बल्कि जमीन में लेटना चाहिए। सावन मास में लहसुन, प्याज से तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में क्रोध, वासना आदि बढ़ती है जो भगवान की उपासना करने में बाधा उत्पन्न करती है।

नोट: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमो से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।