May 14, 2024

गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय, दूर होगी पढ़ाई से संबंधित सभी परेशानी, मिलेगी सफलता

New Delhi/Alive News: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा मतलब गुरुओं का दिन। गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त होता है क्योंकि गुरु ही होते हैं जिन्होंने वेद-पुराणों की रचना की।

इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार बुधवार 13 जुलाई 2022 को है। इस साल गुरु पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस दिन चार शुभ राजयोग भी बन रहे हैं। इन राजयोगों के कारण गुरु पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति की कई समस्याएं भी दूर होती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए: आर्थिक तंगी या धन के अभाव से परेशान हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चने की दाल का दान करें। इसके अलावा आप पीली मिठाई का दान भी कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधी परेशानी से जल्द मुक्ति मिलती है।

सफलता प्राप्ति के लिए: आज गुरु पूर्णिमा के दिन किसी लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक कटा हुआ गोल नारियल अर्पित करें और श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य संपन्न होते हैं और आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही पीली वस्तुओं का दान अपने सामर्थ्य अनुसार जरूर करें।

गुरु दोष दूर करने के लिए: गुरु पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण को देव गुरु बृहस्पति का स्वरूप मानकर उन्हें घर आमंत्रित करें। उन्हें भोजन कराएं इसके बाद पीले वस्त्र, चने की दाल, गुड़, हल्दी ,केसर, सोना या पीतल के बर्तन आदि अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी भी चीज का दान करें। ऐसा करने से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और गुरु दोष दूर होता है।

विवाह में आ रही बाधाओं के लिए: शादी विवाह में लगातार रुकावटें आ रही है और किसी न किसी कारण शादी नहीं हो पा रही है तो इसके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र स्थापित करें। गुरु यंत्र स्थापित करने के बाद प्रतिदिन नियमित रूप से विधिवत इसकी पूजा करें। ऐसा करने से शादी में आ रही रुकावटें दूर होती है और विवाह के योग बनते हैं।

पढ़ाई को लेकर परेशानी होगी दूर: ऐसे लोग जिनकी पढ़ाई में दिक्‍कतें आ रही है या परीक्षा में सफल नहीं हो पा रहे तो इसके लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गाय की सेवा करें, गुरुओं का सम्‍मान करें और गीता का पाठ करें। अपनी कक्षा की सभी किताबो को मन से पढ़े और बार बार रिवीजन करते रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। (अलाइव न्यूज इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)