June 6, 2026

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, 31 पॉइंट

Faridabad/Alive News: असम के लिए भाजपा ने मंगलवार सुबह संकल्प पत्र जारी है। इसमें 31 पॉइंट हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने पत्र जारी करते हुए कहा- पीएम मोदी ने 77 बार नॉर्थ ईस्ट का दौरा किया है, जबकि असम से कांग्रेस सांसद रहे और प्रधानमंत्री बने नेता ने 10 बार से ज्यादा यहां का दौरा नहीं किया।

राज्य के सीएम हिमंता बोले- हम अगले 5 सालों में 2 लाख नौकरियां देंगे। हम असम में यूसीसी लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा। लव जिहाद के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे। पहले दो सालों मे 18 हजार रुपये खर्च करेंगे।

इधर, तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय और उनकी पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। शिकायत मॉनिटरिंग ऑफिसर कुमार ने दी। आरोप लगाया है कि रैली में बिना परमिशन 30 लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हुआ, एंबुलेंस का रास्ता रोका गया और 5 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई गई।