October 17, 2026

बालाजी स्कूल के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय मुआय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

बालाजी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ के राष्ट्रीय मुआय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी आयुष और शाइन

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ के मलेरना रोड स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मुआय थाई बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आयुष (IX-A) और शाइन (IX-C) का चयन भिवानी में आयोजित प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रविंदर फौजदार, तरुण फौजदार और दीपमाला के साथ प्रधानाचार्या रंजना सोबती तथा उप-प्रधानाचार्य आशीष शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुष और शाइन अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।