November 19, 2026

बदलते भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, चित्रों में दिखाई विकसित देश की तस्वीर

Faridabad/Alive News: स्कूलों में इन दिनों विद्यार्थियों की रचनात्मकता सिर्फ किताबों और कॉपियों तक सीमित नहीं है। बदलता भारत और विकसित भारत जैसे विषयों पर विद्यार्थी अपने विचार, भाषण और चित्रों के माध्यम से सामने रख रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों […]

फरीदाबाद में एनसीबी से गुरुग्राम नहर तक सर्विस रोड का इसी महीने होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Faridabad/Alive News: मानसून के दौरान जलभराव के कारण हजारों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती आ रही एनसीबी से बल्लभगढ़ गुरुग्राम नहर तक की सर्विस रोड को इसी महीने बनाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली आगरा हाइवे पर चल रहे कारपेटिंग कार्य जब सराय टोल बैरियर से […]

डेंगू के दो नए मरीज मिले, जिले में संख्या 15 हुई

Faridabad/Alive News; बदलते मौसम के बीच जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। दोनों मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, जिले में अब […]

बदलते मौसम में बच्चों की सेहत बिगड़ी, बीके अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी भीड़

Faridabad/Alive News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बच्चे खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बीके अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना 60 से अधिक बच्चे इन शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार […]

राज्यपाल ने सेक्टर-10 और दौलताबाद के सरकारी स्कूलों का किया दौरा, दोनों को  दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा

Faridabad/Alive News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ स्कूल की पढ़ाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। अभिभावक बच्चों की रुचि और प्रतिभा को पहचानें और शिक्षक उन्हें सही दिशा देने का काम करें। यह बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को फरीदाबाद […]

बादल छाए, बारिश नहीं हुई, तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी

Faridabad/Alive News: बुधवार को बारिश की उम्मीद के बीच आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही छंट गए। इसके बाद तेज धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार […]

फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन नाइजीरियन गिरफ्तार; 1-2 ग्राम के पैकेट में करते थे सप्लाई

Faridabad/Alive News: जिले में ड्रग्स स्मगलिंग के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 करोड़ की कोकीन बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं। कोकीन की यह खेप लकड़पुर में मकान की तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने मौके से 50 हजार […]

करोड़ों की कीमत के घरों में पहुंच रहा ‘गंदाजल’, नलों से आ रहा कीड़ों वाला पानी; नोएडा में 350 परिवार परेशान

Noida/Alive News: नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा के फ्लैटों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सोसायटी में गंगाजल की आपूर्ति बंद है। भूजल का उपयोग यहां जरूरतों की पूर्ति के लिए हो रहा है। भूजल को शोधित कर घरों में आपूर्ति करने वाला सॉफ्टनर प्लांट यहां खराब है। किचन के नल में गंदा […]

86 LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, नोएडा एलिवेटेड रोड पर दमकल की टीम ने आधे घंटे में बुझाई लपटें

Noida/Alive News: एलिवेटेड रोड पर सेक्टर 61 से सेक्टर 18 की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर इंडेन कंपनी के गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में एकाएक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। उस समय ट्रक में कुल 86 सिलेंडर लदे थे। इनमें से कुछ खाली व कुछ भरे थे। खतरे को भांप […]

स्कूलों में लगेंगे आधार अपडेट के कैंप, अभिभावकों को नहीं लगाना होगा अतिरिक्त शुल्क

Faridabad/Alive News: स्कूलों में पढ़ने वाले 7 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के आधार अपडेट को लेकर शिक्षा विभाग ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। जिन बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभी लंबित है, उनकी स्कूल स्तर पर पहचान की जाएगी और जरूरत के अनुसार स्कूल या चिह्नित स्थानों पर […]