Faridabad/Alive News: बुधवार को बारिश की उम्मीद के बीच आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही छंट गए। इसके बाद तेज धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोनों दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं रविवार से आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में उमस बनी रह सकती है।

