Faridabad/Alive News: जवाहर नवोदय स्कूल फरीदाबाद में क्लास 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन क्लास में प्रवेश के लिए स्टूडेंट को चयन परीक्षा में शामिल होना होगा। इच्छुक स्टूडेंट नवोदय स्कूल चयन परीक्षा-2027 के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। स्टूडेंट और अभिभावकों को आवेदन करते समय जरूरी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध कराने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले स्टूडेंट ही हिस्सा ले सकेंगे। क्लास 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए अलग-अलग रिक्त सीटों के आधार पर चयन किया जाएगा। स्टूडेंट को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता और जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
नवोदय स्कूल की खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

