August 11, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में महिला लापता

Palwal/Alive News: कैंप थाना क्षेत्र से एक महिला रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लापता महिला के पुत्र की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी दिनेश के अनुसार एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 56 वर्षीय मां गत दस अगस्त को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई।

पीड़ित के अनुसार उनकी काफी तलाश की गई। लेकिन आज तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।