May 3, 2024

इंसानियत हुई शर्मशार, चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ की छेड़छाड़

Palwal/Alive News: भतीजी के साथ चाचा द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ कैंप थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस जांच अधिकारी एसआई सुरेखा नेे बताया कि मामला जून माह का है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी थी। वह शादी के कपड़े लेने घर से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान लड़की के चाचा ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की।

इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।