Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान सलमान निवासी सहारा कॉलोनी, गांव कैली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 बल्लभगढ़ निवासी सतेन्द्र ने थाना सदर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी सलमान को अटल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है और नशा करने का आदी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

