Faridabad/Alive News: सूरजकुंड में आयोजित तीसरे दिवाली मेले का समापन सोमवार, 26 अक्टूबर को होगा। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में केंद्रीय विद्युत एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, हरियाणा के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, स्थानीय कारीगरों और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। दिवाली के उत्सवी माहौल में आयोजित इस मेले में लोगों को खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिला।
मेला परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से समापन समारोह को खास बनाया जाएगा। मेले में हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के जरिए कारीगरों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिला।

