विधायक सतीश फागना, पार्षद भगवान सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र भड़ाना रहे मौजूद, सीवर-पेयजल और सड़कों से जुड़े काम होंगे
Faridabad/Alive News: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार शाम एनआईटी विधानसभा के वार्ड नंबर-10 में करीब 14.5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम 27 फीट रोड, मनीताल, डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान एनआईटी विधायक सतीश फागना और वार्ड-10 के पार्षद भगवान सिंह भी मौजूद रहे।
इन विकास कार्यों में आरसीसी नाले, आरसीसी रास्ते, सीवर व पेयजल पाइपलाइन, टाइल वाली गलियां, आरएमसी सड़कें तथा वार्ड पार्षद कार्यालय का निर्माण शामिल है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एनआईटी विधानसभा के सभी नौ वार्डों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक सीधे यमुना से पाइपलाइन के माध्यम से एनआईटी विधानसभा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने की योजना भी है।
विधायक सतीश फागना ने कहा कि वार्ड-10 में 14.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

