Faridabad/Alive News: बुधवार की सुबह शहर में कभी बारिश तो कभी धूप का दौर देखने को मिला। दिनभर मौसम में बदलाव बना रहा। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे। गुरुवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
सप्ताहभर छाए रहेंगे बादल

