Faridabad/Alive News: पाल बघेल सामाजिक संस्था की ओर से दसवां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन 22 नवंबर 2026, रविवार को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर सेक्टर-56, नजदीक गांव प्रतापगढ़, गौंची, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में आयोजित होगा।
सम्मेलन में अधिकतम 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। संस्था के अनुसार विवाह के लिए वर की आयु कम से कम 21 वर्ष और वधू की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले वर-वधू पक्ष को संस्था के कार्यालय में 18-18 हजार रुपये जमा कराने होंगे, जिसकी रसीद दी जाएगी। संस्था की ओर से विवाह समारोह में भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। वर-वधू पक्ष के अधिकतम 31-31 सदस्य समारोह में शामिल हो सकेंगे।
संस्था के प्रधान पूर्ण सिंह बघेल, महासचिव किशन सिंह बघेल और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बघेल सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने इच्छुक परिवारों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। संस्था ने बताया कि सम्मेलन में अधिकतम 51 जोड़ों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
पाल बघेल सामाजिक संस्था के सामूहिक विवाह सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 नवंबर को होगा आयोजन
- Tags: alivenews, Community Marriage, Devuthani Ekadashi, Faridabad Marriage News, Faridabad news, faridabadnews, Haryana News, hindinews, latest faridabad news, latestnewsfaridabad, Mass Marriage Ceremony, Pal Baghel Samaj, Pal Baghel Social Organization, Samuhik Vivah 2026, Samuhik Vivah Sammelan, todaynews

