Faridabad/Alive News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सेक्टर-65 से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह सोतई गांव में जाट पट्टी शामलात भूमि से होकर जाएगा। अभी तक प्रशासन ने जाट पट्टी शामलात भूमि का मुआवजा नहीं दिया है।
प्रशासन इस भूमि पर किसानों को बिना मुआवजा दिए कब्जा लेना चाहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की साइट पर मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया जााएगा।
इसके बारे में जानकारी देते हुए सोतई गांव के रहने वाले झम्मन सिंह ने बताया कि उन्होंने डीग के 12 गांव पीएमडीग, बहबलपुर, लढौली, शाहपुर कलां, डीग, सागरपुर, सुनपेड़, साहूपुरा, असावटी, पियाला, डूंडसा और सोतई पंचायत का मेजबान गांव है।
रतन सिंह सौरोत अपनी टीम के साथ शामिल होंगे
पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत अपनी टीम के साथ शामिल होंगे। पंचायत के लिए सभी पार्टियों के स्थानीय राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
सोतई के किसानों की पट्टी शामलात भूमि को लेकर प्रशासन ने मुआवजा कोर्ट में जमा किया हुआ है। कोर्ट अपने नियम के अनुसार मुआवजा देगी। किसान जब तक अपनी भूमि पर एनएचएआई को ग्रीनफील्ड बनाने के लिए कब्जा नहीं देना चाहते, जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता है।
व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा
एसडीएम मयंक भारद्वाज का कहना है कि किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। मौके पर व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि साइट को किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

