Faridabad/Alive News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति की ओर से विद्या मंदिर स्कूल, सेक्टर-15ए के सभागार में परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब हेरिटेज के अध्यक्ष डॉ. टीएन तिवारी, समारोह अध्यक्ष सीए सुधीर चौधरी तथा परम सानिध्य मनोज नासवा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, प्रमुख समाजसेवी पंकज सिंगला, विद्या मंदिर के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता, स्वर साधना की निदेशक अंजू मुंजाल और मार्केटिंग कमेटी बल्लभगढ़ की उपाध्यक्ष कांता बंसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने मानव सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
समारोह में स्वर साधना मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संस्थापक अरुण बजाज, कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा और चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला ने अतिथियों को सम्मान पट्टिका, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में प्रेम पसरीजा, राज राठी, अरुण आहूजा, रोशन लाल बोरड, अनूप गुप्ता, लायन अनिल अरोड़ा, संदीप राठी, नरेंद्र मिश्रा, आईसी जैन, अनिल गर्ग, राजेश गुप्ता, सरिता गुप्ता, रमा सरना, प्रतिमा गर्ग, मीनाक्षी बंसल, कमला वर्मा, संघमित्रा कौशिक, संतोष दहिया, सुष्मिता भौमिक, कुसुम बंसल, नीरज जग्गा और ममता सहित समिति के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

