Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद की ओर से 14 अगस्त 2026 को मेगा रोजगार मेला और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रांगण में लगेगा।
मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे। इनमें अल्पाइन अपैरल्स, स्टड्स एक्सेसरीज, विक्टोरा इंडस्ट्रीज और आर.बी. परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन सहित अन्य नियोजक शामिल हैं।
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की करीब 120 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। रोजगार विभाग का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं, 12वीं, स्नातक, ITI और डिप्लोमा सहित अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को निजी संस्थानों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने नौकरी के इच्छुक युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने Resume की 4-5 प्रतियां साथ लेकर आएं, ताकि विभिन्न कंपनियों में आवेदन और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

