Noida/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कंपार्टमेंट परीक्षा आज जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसे लेकर सीबीएसई और संबंधित स्कूलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा एडमिट कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीबीएसई कोऑर्डिनेटर एवं एपीजे स्कूल की प्रिंसिपल नेहा शर्मा ने बताया कि जिले में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न विषयों की परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

