Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 450 ग्राम चूरा-पोस्त के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहरचंद पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गांव राखौता, थाना सदर पलवल के रूप में हुई है। आरोपी होडल-पलवल रोड स्थित “शेरे पंजाब” होटल की आड़ में कथित रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा था।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने होटल में छापा मारा। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.45 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और रिमांड पर लेकर उससे नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
HSNCB ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना NCB हेल्पलाइन 1933, NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा NCB हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

