June 25, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 जून को थाना पल्ला में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को सेक्टर-37 बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान साजिद (33), निवासी बडखल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं, एक अन्य मामले में AVTS भूपानी की टीम ने थाना सराय ख्वाजा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई की। टीम ने एक आरोपी को भूपानी रेलवे पुल से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुखदेव (33), निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई।