Faridabad/Alive News: फरीदाबाद police अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 23 जून को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को अटल पार्क, सेक्टर-58 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकित (33), निवासी गांव पल्ला, फरीदाबाद के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी सहित 4 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने एक अन्य आरोपी को भूपानी रेलवे पुल के पास से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विशाल (33), निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

