June 24, 2026

सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए को मिला नया कोषाध्यक्ष

Noida/Alive News: सेक्टर 105 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और सॉफ्टवेयर उद्यमी सुरेश बंसल को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पूर्व कोषाध्यक्ष करन मनोचा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए पद को भरने के लिए कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि सुरेश बंसल के लंबे सामाजिक अनुभव, वित्तीय प्रबंधन में विशेषज्ञता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बठिंडा के प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार से संबंध रखने वाले बंसल वर्ष 1981 में सीए बने थे और वर्तमान में अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी का संचालन कर रहे हैं।
बंसल पिछले चार दशक से अधिक समय से रोटरी क्लब से जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, वे अरुण विहार स्थित महावीर अपार्टमेंट्स की कार्यकारिणी समिति में भी सक्रिय रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में वित्तीय प्रबंधन अधिक पारदर्शी और मजबूत होगा।