June 15, 2026

मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ फरीदाबाद पुलिस।

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मोबाइल फोन छीनने और मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल सेक्टर-22 फरीदाबाद में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार 9 जून को नीलम-बाटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन छीना गया था और उसकी मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई थी। जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

राहुल ने शिकायतकर्ता के हाथ से मोबाइल फोन छीना और मौके से फरार हो गया। जब पीड़ित उसके पीछे दौड़ा, तो अमित वहां खड़ी उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।