June 15, 2026

समाधान शिविर में 19 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

फरीदाबाद लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते सीटीएम अंकित कुमार।

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर निगम की 6, राजस्व विभाग की 5, सीआरआईडी की 3, पुलिस विभाग की 2 तथा डीएचबीवीएनएल, निर्वाचन विभाग और एचएसवीपी की 1-1 शिकायत शामिल रही।

उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

सीटीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में लोगों की बढ़ती भागीदारी प्रशासन पर उनके विश्वास को दर्शाती है।

समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।