Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने मोबाइल झपटमारी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 24 मई को सेक्टर-15ए निवासी एक व्यक्ति अजरौंदा से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में थाना सेंट्रल में केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने गांव अनखीर निवासी 19 वर्षीय देवेन को बड़खल झील क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी वारदात में संलिप्तता सामने आई और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

