June 13, 2026

अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद में अवैध देसी कट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सिरोही, धौज निवासी 26 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच सेंट्रल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ कैली बाईपास के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और उसने यह देसी कट्टा करीब 5,000 रुपये में पलवल से किसी व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े चार मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।