Faridabad/Alive News: अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 370 पव्वे, 94 अध्धे और 11 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सेक्टर-62 स्थित मलेरना रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 170 पव्वे, 94 अध्धे और 11 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज हैं।
वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक अन्य आरोपी को 200 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एनआईटी क्षेत्र में की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

