March 11, 2026

लड़ाई-झगड़ा व लूट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive news: थाना आदर्श नगर की टीम ने लड़ाई-झगड़ा व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीसरे आरोपी राजा निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। घटनाक्रम के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी नारायण निवासी जैन कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 05 फरवरी को जब वह कोर्ट से वापस आ रहा था और आकाश सिनेमा हॉल, मुकेश कॉलोनी के पीछे पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक आए और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे 8700 रुपये और गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल शिकायतकर्ता की गाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई और आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।