March 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सनातन संस्था की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार द्वारा सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सभागार में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सनातन संस्था ने सक्रिय सहभाग दर्ज कराया। संस्था की ओर से ग्रंथ प्रदर्शनी एवं सात्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें राष्ट्र, धर्म, देवी-देवताओं, उपासना, बाल-संस्कार तथा स्वभाव-दोष एवं उनके निर्मूलन से संबंधित ग्रंथ शामिल रहे।

प्रदर्शनी का लाभ 100 से अधिक जिज्ञासुओं ने लिया।महोत्सव में इस्कॉन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और अन्य धार्मिक संस्थाओं ने भी अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई, जिन्हें हजारों लोगों ने देखा।

कार्यक्रम के दौरान NIT फरीदाबाद के विधायक सतीश फोगाट, बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण जोशी, गोपाल गौशाला प्रमुख रमेश गुप्ता तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू भाटिया ने सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना की।