March 10, 2026

मुख्यमंत्री सैनी से मिलवाने का किया आग्रह

Faridabad/Alive News: आज बुधवार को रैफर मुक्त संघर्ष समिति ने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा से फरीदाबाद सैक्टर-12 में मुलाकात की व उनसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलवाने का आग्रह किया। जिस पर डिप्टी स्पीकर मिड्डा ने स्वीकार किया।

कृष्ण मिड्डा ने समस्त भाजपा जिला कार्यकारिणी रैफर मुक्त संघर्ष समिति के समक्ष कहा कि वह मुख्यमंत्री को दोबारा हमारा मांगपत्र भी देंगे व उनसे पर्सनली मिलवाने का प्रयास भी करेगे।

उन्होंने सबके सामने हमारे प्रयासों की सराहना भी की व बताया कि सरकार संघर्ष समिति की सभी मांगों को जनहित कार्य मानते हुए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचन्द के भाई एवं भाजपा नेता टिपरचन्द शर्मा ने भी 258 दिनों से जनता के लिए चल रहे संघर्ष की सराहना की व कहा कि समिति जनहित में संघर्ष कर रही है।

इस मौके पर रैफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा व हरियाणा सरकार का सभी जनहित की मांगों को स्वीकार करने व उन पर कार्य करने के लिए धन्यवाद किया व कुछ जनहित मांग जो रह गई है उस पर भी कार्य करने का निवेदन भी किया। उल्लेखनीय है कि यह धरना पिछले 258 दिनों से पूर्व क्रिकेटर रणजी खिलाड़ी  संजय भाटिया व उनकी टीम के मार्गदर्शन में चल रहा है।

आज के इस प्रतिनिधि मंडल की तरफ से सरदार उपकार सिंह, अवधेश कुमार ओझा, विजय दहिया, वीरेन्द्र तंवर, भारत भाटिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एसके भारद्वाज, केके मिश्रा, विकास कुशवाहा, अभिषेक गोस्वामी व अन्य साथी शामिल रहे।