March 8, 2026

जीजा पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सेक्टर-17 की पुलिस ने जीजा पर गोली चलाने व जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पकंज निवासी ठाकुर वाडा, ओल्ड फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-17 में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसने अपने दादा ससुर के खिलाफ एक बिजली चोरी की शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसके साले व उसकी पत्नी की मौसी के लड़के सन्नी ने उसके पास कॉल कर गाली गलौज की और उसे खेडी पुल पर बुलाया। जब वह अपने दोस्तों के साथ खेडी पुल गया तो सन्नी वहां बहुत सारे लडको के साथ खडा था, जिनको देखकर वह अपनी गाड़ी को लेकर वहां से भगा तो आरोपियों ने पीछा किया और सन्नी ने गाड़ी के बराबर गाड़ी लगाकर उसके ऊपर फायर कर दिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-17 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सन्नी (उम्र 29) निवासी इंदिरा कॉम्प्लेक्स सेक्टर- 87 व राहुल (उम्र 25) निवासी भूड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ बिजली विभाग में एक शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए सन्नी व उसके अन्य साथियों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया और सन्नी ने जान से मारने की नियत से पंकज पर गोली चलाई।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी सन्नी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं राहुल को जेल भेजा गया है।